
Location: पलामू
जेएमएम छोड़ सैकड़ो लोगों ने थामा सीपीआई का दामन-भाकपा
मेदिनीनगर।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक सतबरवा प्रखंड के ग्राम -दुलसुलमा में रंग बहादुर सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव रुचिर कुमार तिवारी उपस्थित थे और उन्होंने कहा कि आजादी के 72 वर्ष बीत जाने के बाद भी आज भी दलित आदिवासियों की स्थिति बदहाल बनी हुई है खनिज संपदाओं से भरे पूरे होने के बाद भी पलामू जिला के नौजवान बेरोजगारी का दंश झेल रहे सतबरवा प्रखंड कार्यालय में भ्रष्टाचार एवं बिचौलिया गिरी हावी है भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी शुरू से किसान मजदूर के हितों में काम करते आई है और इसीलिए आम जनता का कम्युनिस्ट पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ा है जरूरत है इसे मजबूत करने की ताकि जनता का काम बिना घूस के आसानी से हो सके एवं भ्रष्ट पदाधिकारी पर नकेल कसा जा सके। मौके पर सैकड़ो लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के सदस्यता को छोड़कर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की सदस्यता को ग्रहण किया। मौके पर किसान नेता रामराज तिवारी, उमेश सिंह चेरो, युवा नेता रितेश तिवारी , ज्ञान प्रकाश शुक्ला उपस्थित थे। मौके पर सर्वसम्मति से रंग बहादुर सिंह को सतबरवा प्रखंड का सचिव चुना गया। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में अवध बिहारी सिंह, मोहन सिंह ,अरुण कुमार सिंह, शेखर सिंह त्रिपुरारी सिंह, राजेश भूइंया वीरेंद्र सिंह, सरजू महतो रामनाथ महतो, रामचंद्र सिंह, सरयू सिंह, ब्रह्मदेव सिंह जीवन सिंह, मथुरा सिंह ललन राम, अलाउद्दीन अंसारी, रामजन्म मांझी सरयू सिंह, तेतर सिंह, अर्जुन सिंह सतीश सिंह शाहिद सैकड़ो लोगों ने की की सदस्यता ग्रहण किया।