सड़क परिवहन, राजमार्ग व जहाज रानी मंत्री, भारत सरकार का गढ़वा जिला आगमन गुरुवार को, कार्यक्रम में शामिल होकर फोरलेन बाईपास का करेंगे उद्घाटन

Location: Garhwa


◆ उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से किया गया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, संयुक्त बैठक कर संबंधितों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश

गढ़वा जिला के सदर प्रखंड अंतर्गत हूर मैदान में कल दिनांक- 03 जुलाई 2025 को आयोजित होने वाले “NH-75 फोरलेन बाईपास” के उद्घाटन कार्यक्रम में माननीय सड़क, परिवहन, राजमार्ग व जहाज रानी मंत्री, भारत सरकार नितिन गडकरी का गढ़वा जिला आगमन होने जा रहा है। कार्यक्रम आयोजन के मद्देनज़र की जा रही आवश्यक तैयारियों का जायजा लेने आज उपायुक्त दिनेश कुमार यादव व पुलिस अधीक्षक अमन कुमार कार्यक्रम स्थल हूर मैदान पहुंचे। विदित हो कि कल आयोजित किए जाने वाले फोरलेन बाईपास उद्घाटन कार्यक्रम में गढ़वा जिला समेत अन्य जिलों/क्षेत्रों के आमजनों के सम्मिलित होने की भी संभावना है। उक्त कार्यक्रम में माननीय केंद्रीय परिवहन मंत्री श्री गडकरी शामिल होंगे। फलस्वरुप उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यक्रम में किये जाने वाले सभी आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया गया। मैदान में बनाये गए मंच, टेंट, सिटिंग अरजमेंट, कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल की व्यवस्था, अस्थायी शौचालय की व्यवस्था, आगंतुकों, अतिथियों एवं आमजनों के बैठने की समुचित व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, प्राथमिक उपचार, पार्किंग, ट्रैफिक, अग्निश्मन, विभिन्न बुनियादी सुविधा के लिए साइनेज आदि समेत अन्य तैयारियों का जायजा लिया गया एवं मौके पर उपस्थित जिला स्तरीय पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं संबधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी समेत अन्य संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान उपायुक्त श्री यादव ने कहा कि कल के इस वृहद कार्यक्रम में गढ़वा जिले के लोगों के साथ-साथ अन्य जिले के आमजन भी शामिल होंगे, जिससे यह एक वृहद एवं महत्वपूर्ण कार्यक्रम हो जाएगा। ऐसे में जिले के सभी पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी अपने कर्तव्य को पूरी जिम्मेदारी के साथ सक्रिय होकर निभाएं। उन्होंने कार्यक्रम स्थल के विभिन्न क्रिटिकल पॉइंटस, नॉन क्रिटिकल पॉइंट्स आदि सभी जगहों पर चौकस बरतने की बात कही। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों को अपने-अपने कर्तव्यों के अनुरूप ससमय कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया। माननीय मंत्री के गढ़वा जिला आगमन पर प्रोटोकॉल के अनुरूप सभी आवश्यक बिन्दुओं पर समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को लेकर उपायुक्त श्री यादव द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री कुमार द्वारा भी उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों को उनके कार्यों के अनुरूप सतर्क रहकर कर्तव्य निर्वहन करने की बातें कही गई। अपर समाहर्ता राज महेश्वरम ने ब्रिफ करते हुए कहा कि सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने कर्तव्य स्थलों पर ससमय उपस्थित होकर सक्रियता के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करेंगे।

इस दौरान उपरोक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा, श्री बंशीधर नगर एवं रंका, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गढ़वा, एनएच के पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल, पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, ग्रामीण कार्य विभाग, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद गढ़वा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारी समेत जिला व प्रखंड स्तर के अन्य पदाधिकारी, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थें।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!