सड़क दुर्घटना में पिता की मौत, पुत्र घायल

Location: पलामू

मेदिनीनगर।पलामू डालटनगंज-औरंगाबाद नेशनल हाईवे पर छतरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार तेलाडी मोड़ पर एक यात्री बस ने एक बाइक को टक्कर मार दी, इस हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।इस हादसे में मोटरसायकिल सवार महेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वह तेलाडी गांव निवासी थे। इस घटना में महेश के 22 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया। उसकी हालत चिंताजनक बतायी गयी है।महेश यादव अपने बेटे के साथ छतरपुर से समरसेबल मोटर खरीदकर घर लौट रहे थे। उनके घर में पेयजल की समस्या थी। गढ़वा से आ रही अरविंद नामक यात्री बस ने तेलाड़ी मोड़ पर उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस चालक वहां से फरार हो गया। वह बस को 10 किलोमीटर दूर छतरपुर थाने में छोड़कर भाग निकला।घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ नेशनल हाईवे पर रखकर जाम कर दिया। जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। छतरपुर के अंचल अधिकारी उपेन्द्र कुमार एवं पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। सीओ ने प्रभावित परिवार एवं ग्रामीणों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास किये। इस दौरान परिजन एवं ग्रामीण मुआवजे की मांग, बस चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!