सड़क दुर्घटना में घायल बीएसएफ जवान की मौत

Location: पलामू

मेदिनीनगर।लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के मुंदरिया गांव निवासी बीएसएफ के जवान प्रदीप कुमार सिंह उम्र 34 वर्ष की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि 31 मई की रात प्रदीप कुमार सिंह लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के बैरिया गांव में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद परिजनों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया था।जहां इलाज के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया था परंतु परिजन घायल का इलाज पल्स हॉस्पिटल में करवा रहे थे।जहां इलाज के क्रम में रविवार की दोपहर उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों के द्वारा प्रदीप कुमार सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। बीएसएफ जवान की शव मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचने की सूचना मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई नीरज कुमार सिंह,सुशीला टीयू पुलिस जवान महेंद्र कुमार और विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर शव का इंक्वेस्ट कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार बीएसएफ जवान प्रदीप कुमार सिंह मेघालय में ड्यूटी करते थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी
    error: Content is protected !!