सड़क दुर्घटना में आर्मी जवान की मौत

Location: पलामू

मेदिनीनगर।चैनपुर थाना क्षेत्र के बराव गांव निवासी चंद्रधन ठाकुर के पुत्र राजेंद्र कुमार ठाकुर उम्र 34 वर्ष आर्मी के जवान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि रविवार की रात राजेंद्र कुमार ठाकुर बाइक पर सवार होकर रेहला थाना क्षेत्र के तोलरा गांव अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में जा रहे थे।इसी बीच रास्ते में गुरहा मोड़ के पास उनकी बाइक की टक्कर एक दूसरे बाइक से हो गई।बाइक से टक्कर होने के बाद बाइक से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए।इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई सुशीला टीयू, पुलिस जवान विकास कुमार,महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचकर शव का इंक्वेस्ट कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!