सगमा प्लस टू विद्यालय की छात्राओं ने इंटर साइंस परीक्षा में लहराया परचम, अलका बनीं प्रखंड टॉपर

Location: सगमा/मेराल


सगमा, गढ़वा:
प्रखण्ड के अति पिछड़े क्षेत्र बीरबल स्थित प्लस टू विद्यालय की छात्रा अलका कुमारी ने इंटरमीडिएट विज्ञान संकाय की परीक्षा में प्रखंड टॉपर बनकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अलका ने 515 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वह बैलिया गांव निवासी शिक्षक राम लला मिश्रा की पुत्री हैं।

इसी विद्यालय की छात्रा वंदना कुमारी, ग्राम चैनपुर (पिता: उदय कुशवाहा) ने 403 अंक तथा दीक्षा कुमारी, ग्राम चैनपुर (पिता: संजय कुशवाहा) ने 400 अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बनीं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रत्युष कुमार दुबे ने बताया कि इस वर्ष कुल 56 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, जिनमें से 42 छात्रों ने प्रथम श्रेणी तथा 9 छात्रों ने द्वितीय श्रेणी से सफलता प्राप्त की। उन्होंने बताया कि यदि छात्र नियमित कक्षाएं करते तो विद्यालय का प्रदर्शन और बेहतर हो सकता था। फिर भी बिना कोचिंग के छात्रों द्वारा हासिल यह सफलता अत्यंत सराहनीय है।

प्रधानाचार्य ने सभी सफल छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को बधाई देते हुए अपील की कि बच्चे नियमित रूप से विद्यालय आएं ताकि भविष्य में और भी बेहतर परिणाम सामने आ सकें। विद्यालय परिवार की ओर से सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!