सगमा: प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले में 570 लोगों की हुई जांच, मुफ्त दवाओं का वितरण

Location: सगमा

सगमा बाजार में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त 570 लोगों की जांच कर उन्हें मुफ्त दवाएं वितरित की गईं। मेले का उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रत्नेश कुमार राम, पूर्व जिला परिषद सदस्य नांदगोपाल यादव, झामुमो के प्रखंड प्रभारी हरिदास यादव, और बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष रियाज अंसारी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धुरकी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रत्नेश कुमार राम ने बताया कि झारखंड सरकार के निर्देश पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है ताकि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सके। उन्होंने बताया कि मेले में ओपीडी, एनसीडी, मलेरिया, नेत्र जांच, परिवार नियोजन, कुष्ठ रोग और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं पर जांच और परामर्श प्रदान किया गया।

मेले में विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी स्टाल लगाकर लोगों की जांच की गई और जरूरतमंदों को बीमारी से संबंधित दवाएं उपलब्ध कराई गईं।

इस मौके पर सेवा दे रहे प्रमुख स्वास्थ्य कर्मियों में डॉ. आशुतोष कुमार पांडेय, डॉ. दीपक कुमार यादव, एएनएम संध्या कुमारी, पुष्पा कुमारी, उषा कुमारी, गौतम कुमार यादव, ब्लॉक डेटा मैनेजर गौतम कुमार, एमपीडब्ल्यू मनोज कुमार और मलेरिया निरीक्षक अरुण कुमार ठाकुर शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!