सगमा प्रखंड के बीरबल गांव में नए साप्ताहिक बाजार का उद्घाटन, व्यापार में रफ्तार आने की उम्मीद

Location: सगमा

सगमा (गढ़वा): सगमा प्रखंड में एक और साप्ताहिक बाजार की शुरुआत हुई है। शनिवार को बीरबल गांव में नए साप्ताहिक बाजार का बड़े धूमधाम से उद्घाटन किया गया। इस मौके पर क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद जताई गई।

बताते चलें कि सगमा प्रखंड का सृजन धुरकी प्रखंड के पांच पंचायतों को अलग कर किया गया था, जिसमें कुल 16 गांव शामिल हैं। इन गांवों में पहले से दो साप्ताहिक बाजार — सगमा (गुरुवार) और घघरी (बुधवार) — लगते हैं। अब तीसरा साप्ताहिक बाजार बीरबल गांव में हर शनिवार को लगेगा।

नए बाजार का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, जिप सदस्य अंजू यादव, प्रखंड प्रमुख अजय शाह एवं बीरबल मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा ने संयुक्त रूप से पूजा-पाठ के बाद फीता काटकर किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीणों की लंबे समय से बीरबल गांव में साप्ताहिक बाजार की मांग थी, जो अब पूरी हो गई है। इस बाजार के लगने से क्षेत्रीय उत्पाद — जैसे सब्ज़ी, गेहूं, चावल, दाल, कपड़ा आदि बेचने वाले छोटे व्यापारियों को बड़ा लाभ मिलेगा और स्थानीय रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

उद्घाटन के साथ ही बाजार में ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिप सदस्य नंद गोपाल यादव, बाजार समिति अध्यक्ष अजय शाह, उपाध्यक्ष मनमोहन विश्वकर्मा, जिप प्रतिनिधि ताराचंद यादव, बालेश्वर यादव, पूर्व मुखिया इशहाक अंसारी, राजू गुप्ता, बिनोद ठाकुर, गुलाम नबी, कृष्णा गुप्ता, दया गुप्ता, संतोष प्रजापति सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!