Location: सगमा
सगमा, गढ़वा:
प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सतीश भगत की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले झंडोत्तोलन कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में झंडोत्तोलन का समय निर्धारित करने के साथ-साथ सभी पंचायत सचिवालयों में झंडोत्तोलन के लिए प्रखंड कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई।
बैठक में तय कार्यक्रम के अनुसार प्रखंड सह अंचल कार्यालय में सुबह 9:00 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा। पंचायत सचिवालय काट हर कला में 9:25 बजे, पंचायत सचिवालय बीरबल में 9:35 बजे, पंचायत सचिवालय सगमा में 9:45 बजे, पंचायत सचिवालय घघरी में 10:05 बजे, पंचायत सचिवालय शोनडिहा में 10:10 बजे तथा प्रखंड मुख्यालय स्थित भैया रुद्र प्रताप देव उच्च विद्यालय में 10:15 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा।
बैठक में प्रखंड के सभी मुखिया उपस्थित थे। साथ ही प्रमुख अजय साह, पूर्व जिला परिषद सदस्य नंद गोपाल यादव, उप प्रमुख अखिलेश पासवान, पंचायत सचिव सूर्यदेव सिंह, सुरेंद्र ठाकुर, प्रिया कुमारी, बीपीओ कुमार अभय, प्रभास कुमार पांडेय, चंद्रशेखर चौबे, कुलदीप बैठा, अर्फिन जलाल, प्रखंड सहायक रविरंजन कुमार, अजीत कुमार, सुरेंद्र सिंह, प्रधान सहायक चोनहस एक्का सहित सभी प्रखंड सह अंचल कर्मी मौजूद थे।











