अखौरी तहले गांव में पशुपालन विभाग द्वारा बछड़ा-बछिया प्रदर्शनी का आयोजन, उत्कृष्ट पशुपालक हुए सम्मानित

Location: Manjhiaon



मझिआंव (प्रतिनिधि):
राज्य स्तरीय पशुपालन विभाग के अधिकारियों के निर्देशानुसार मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत के वार्ड संख्या-1 स्थित अखौरी तहले गांव में बछड़ा एवं बछिया प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य धर्मेंद्र कुमार सिंह ने फीता काटकर किया।
प्रदर्शनी कार्यक्रम के दौरान पशुपालकों द्वारा बेहतर नस्ल के बछड़ा एवं बछिया प्रस्तुत किए गए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पशु मालिकों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रथम पुरस्कार अखौरी तहले गांव निवासी सर्वेश कुमार श्रीवास्तव को दिया गया, जबकि द्वितीय पुरस्कार अंजू देवी एवं तृतीय पुरस्कार विकास कुमार को प्रदान किया गया। सभी विजेताओं को गमछा, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा अन्य पशुपालकों को भी सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
इस अवसर पर भाजपा नगर पंचायत मंडल अध्यक्ष दीपक चंद्रवंशी, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. विद्यासागर सिंह, जिला अवर प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी डॉ. रंजन झा, जिला नोडल पदाधिकारी डॉ. चंदन कुमार चौधरी, डॉ. के. के. सिंह, डॉ. अमित कुमार, डॉ. रंजीत डे, डॉ. दिनेश कुमार यादव, अरविंद श्रीवास्तव, साहिल कुमार सिंह, विशाल कुमार पटेल, कुश कुमार, दिवाकर पांडेय, राजू रंजन पाल, अविनाश दुबे सहित बड़ी संख्या में पशुपालक उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!