सगमा टूटा पूल, कांडी में टीबी से मौत,मझिआंव में बालु कानिराला खेल

Location: आपकी खबर टीम


1. बारिश में टूटा बाँस का पुल, ग्रामीणों की आवाजाही ठप

गढ़वा जिला के सगमा प्रखंड स्थित चैनपुर गांव के कुशवाहा टोला के लोग बीते 20 वर्षों से बाँस-बल्ली के अस्थायी पुल के सहारे दुधवा नदी पार कर उत्तर प्रदेश के विंधमगंज बाजार आते-जाते रहे हैं। यह पुल भारी बारिश में टूट गया, जिससे ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। टोले में करीब 100 घर हैं और अधिकांश लोग सब्जी की खेती कर विंधमगंज बाजार में बेचते हैं। बच्चों की पढ़ाई, इलाज और अन्य जरूरी कामों के लिए भी ग्रामीण इसी बाजार पर निर्भर हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि वे हर साल अपनी मेहनत और खर्चे से बाँस का पुल बनाते हैं। कई बार जनप्रतिनिधियों से पक्का पुल बनवाने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। विधायक अनंत प्रताप देव ने चुनाव के दौरान पुल निर्माण का वादा किया था, लेकिन अब तक निर्माण नहीं हुआ। वहीं प्रखंड प्रमुख अजय साह ने कहा है कि 8 अक्टूबर को होने वाली जिला परिषद की बैठक में पुल निर्माण की मांग उपायुक्त से की जाएगी।


2. टीबी से पीड़ित अधेड़ की मौत, प्रमुख ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड अंतर्गत चटनियां पंचायत के सुगवादामर टोला निवासी 50 वर्षीय दुखी रजवार की मौत टीबी बीमारी से हो गई। बताया गया कि वे पिछले छह महीनों से टीबी से ग्रसित थे और कई जगह इलाज कराने के बावजूद उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ। रविवार की रात उनका निधन हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही कांडी प्रखंड प्रमुख नारायण यादव मृतक के घर पहुंचे और परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। मृतक अपने पीछे 45 वर्षीय पत्नी राजमनिया को छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार चुरमुरा नदी में हिन्दू रीति-रिवाज के साथ किया गया।


3. खेत में लावारिस हालत में मिला बालू लदा ट्रॉली, थाना लाया गया

गढ़वा जिले के मझिआंव थाना क्षेत्र के आमर गांव के एक खेत में बालू से लदी बिना इंजन की ट्रैक्टर ट्रॉली लावारिस हालत में मिली। थाना प्रभारी ओम प्रकाश टोप्पो ने मौके पर पहुंचकर ट्रॉली को जप्त किया और थाना ले आए।

थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रॉली में किसका बालू है, कहां से बालू लाया गया और कहां ले जाया जा रहा था, इन सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद यदि यह मामला अवैध बालू उठाव से जुड़ा पाया गया, तो आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • 📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!