संबद्ध डिग्री महाविद्यालय महासंघ ने कुलपति से की समस्याओं के समाधान की मांग

Location: पलामू

संबद्ध डिग्री महाविद्यालय महासंघ ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह से मुलाकात कर उन्हें बुके भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान महासंघ ने संबद्ध डिग्री महाविद्यालयों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग रखी।

महासंघ ने अनुदान राशि समय पर जारी करने, संबद्ध महाविद्यालयों को विश्वविद्यालय के सिंडिकेट में प्रतिनिधित्व देने, मूल्यांकन सहित परीक्षा विभाग से जुड़ी सभी बकाया राशि का तत्काल भुगतान करने और संबद्ध महाविद्यालयों के प्राध्यापकों को पीएचडी कराने का अधिकार देने जैसी मांगें रखीं।

कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने परीक्षा विभाग से संबंधित सभी लंबित भुगतानों को एक पखवाड़े के भीतर निपटाने का आश्वासन दिया। साथ ही, अन्य मांगों पर भी नियम संगत समाधान का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर महासंघ के संरक्षक एवं लातेहार कॉलेज के प्राचार्य प्रो. प्रदीप तिवारी, जपला कॉलेज के प्राचार्य ए.के. सिंह, सुर्संयमणि सिंह संत तुलसीदास कॉलेज, रेहला के प्राचार्य संतोष कुमार मिश्रा, महासंघ के अध्यक्ष विवेकानंद उपाध्याय, महासचिव डॉ. बंशीधर सिंह, प्रो अफजल ,प्रो संजीत कुमार डॉ. अरुण कुमार सिंह, डॉ. महिपाल सिंह, डॉ. रामसुभग सिंह, डॉ. राजकमल वर्मा, डॉ. अंजनी पाठक, अनुपम मिश्रा, अमरेश पांडे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!