संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Location: Ranka

रंका (गढ़वा): रंका थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में मंगलवार सुबह एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बांस के बखार के पास मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 25 वर्षीय शकीना बीवी के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया।

पिता का आरोप – दहेज के लिए की गई हत्या

मृतका के पिता रोज मोहम्मद अंसारी (निवासी लिदीकंडा) ने बताया कि शकीना की शादी करीब चार साल पहले खुर्शीद अंसारी (निवासी नूरी नगर टोला, मानपुर) से हुई थी। शादी के एक साल बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। इसे लेकर कई बार पंचायती भी हुई, लेकिन ससुराल वालों का व्यवहार नहीं बदला।

पीड़ित पिता के अनुसार, चार दिन पहले शकीना ने फोन कर बताया था कि उसे “मईया सम्मान योजना” के तहत मिले ₹7500 की निकासी करने पर पति और ससुरालवालों ने बुरी तरह पिटाई की थी। इस मारपीट की चोटें अभी ठीक भी नहीं हुई थीं कि सोमवार रात करीब 10 बजे ससुरालवालों ने फोन कर बताया कि शकीना घर में नहीं है।

परिवार वालों ने पूरी रात शकीना की खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे, घर के पास बांस के बखार के सहारे उसका शव बैठी हुई अवस्था में और गले में दुपट्टे का फंदा लगा हुआ पाया गया।

पुलिस ने शुरू की जांच, ससुराल पक्ष पर हत्या और सबूत छिपाने का आरोप

घटना की सूचना मिलने पर रंका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने और सबूतों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शकीना के पति खुर्शीद अंसारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Mahendra Ojha

    Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!