संत मरियम स्कूल में शैक्षणिक गुणवत्ता को लेकर शिक्षकों के साथ चेयरमैन का बैठक

Location: पलामू

मेदिनीनगर।संत मरियम स्कूल के चेयरमैन श्री अविनाश देव की अध्यक्षता में विद्यालय के शिक्षकों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य वर्तमान शैक्षणिक सत्र की विस्तृत समीक्षा करना तथा आगामी नए सत्र की योजनाओं को और अधिक प्रभावी, व्यवस्थित एवं परिणामोन्मुख बनाना रहा।बैठक के दौरान चेयरमैन श्री देव ने सत्र समाप्ति से पूर्व विद्यालय के शैक्षणिक वार्षिक कैलेंडर को बारीकी से समझते हुए उसकी गहन समीक्षा की। उन्होंने शिक्षकों के साथ मिलकर यह आकलन किया कि मौजूदा सत्र में किन-किन बिंदुओं पर कमियां रह गईं और उन्हें आगामी सत्र में किस प्रकार दूर कर शैक्षणिक, सह-शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकता है।उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उनके शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षित वातावरण पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। उप– प्राचार्य श्री एस. बी. साहा ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय की सफलता का आधार अनुशासित शैक्षणिक वातावरण, शिक्षकों की निरंतर तैयारी और विद्यार्थियों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण है। उन्होंने कहा कि हर शिक्षक को केवल विषय विशेषज्ञ ही नहीं, बल्कि मार्गदर्शक की भी भूमिका निभानी चाहिए, जो बच्चों की क्षमताओं को पहचान कर उन्हें सही दिशा दे सके। श्री साहा ने शिक्षण में निरंतरता, समय प्रबंधन और सकारात्मक संवाद को विद्यार्थियों की प्रगति के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।वहीं शिक्षक प्रवीण दुबे ने अपने विचार रखते हुए कहा कि बदलते परिवेश और उन्नत प्रौद्योगिकी के इस दौर में विद्यार्थियों को बिना किसी डिस्ट्रैक्शन के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने इस पर जोर दिया कि तकनीक का संतुलित और सकारात्मक उपयोग कर, अनुशासन एवं एकाग्रता को बढ़ावा देकर बच्चों को बेहतर सीखने का वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है।अंत में चेयरमैन श्री अविनाश देव ने शिक्षकों से रचनात्मक सुझाव आमंत्रित किए और उन्हें भविष्य की योजनाओं में शामिल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने सभी शिक्षकों को नए सत्र में और अधिक समर्पण, नवाचार और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।उक्त बैठक में समन्वयक अमरेंद्र कुमार, रोशन राज, रिजवाना प्रवीण, निकिता गुप्ता, एकता सहाय एवं समस्त शिक्षक –शिक्षिकाएं शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार
    error: Content is protected !!