श्वेत क्रांति की अपार संभावनाओं के बीच उपेक्षा के शिकार रंका के दुग्ध उत्पादक किसान

Location: Ranka


रंका/गढ़वा: रंका अनुमंडल क्षेत्र में श्वेत क्रांति की अपार संभावनाएं होने के बावजूद, झारखंड सरकार और पशुपालन विभाग की अनदेखी से दुग्ध उत्पादन से जुड़े किसान खुद को असहाय और उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। दो वर्षों पूर्व विभागीय निर्देश पर किसानों से उपकरण उपलब्ध कराने हेतु आवेदन लिए गए थे, बैंक खाते भी खुलवाए गए, लेकिन अब तक किसी भी लाभुक को उपकरण उपलब्ध नहीं कराया गया है।

इस कारण छोटे और मझोले किसान लगातार कठिन परिस्थितियों में भी दुग्ध उत्पादन जारी रखने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। न केवल स्वयं के भरण-पोषण की चिंता उन्हें सता रही है, बल्कि मवेशियों के चारे की व्यवस्था भी एक बड़ी चुनौती बन चुकी है।

झारखंड राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक समिति के सदस्य सत्येन्द्र कुमार यादव ने जानकारी दी कि रंका अनुमंडल क्षेत्र में कुल 4,64,433 पशुधन हैं, जिनके संरक्षण और चारा व्यवस्था पूरी तरह रामभरोसे है। बावजूद इसके, किसान प्रतिदिन साढ़े चार हजार लीटर दूध सहकारी समिति को उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि यदि सरकार का अपेक्षित सहयोग मिलता, तो इस क्षेत्र से प्रतिदिन 2 लाख लीटर दूध का उत्पादन संभव था।

सत्येन्द्र यादव ने बताया कि सरकार, मंत्री और विधायक पिछले एक दशक से श्वेत क्रांति को लेकर बड़े-बड़े वादे करते आ रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे कोसों दूर है। छह माह पूर्व एक बार फिर उपकरण देने के लिए आवेदन मांगे गए थे, जिसमें रंका प्रखंड के 14 पंचायतों के 60 से अधिक गांवों के किसानों ने 200 रुपये से अधिक खर्च कर आवेदन पत्र जमा किया, लेकिन आज तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

नतीजतन, इस इलाके के दुग्ध उत्पादक किसान आज भी तमाम विपरीत परिस्थितियों में अपने परिवार और पशुधन की देखभाल करते हुए जीवन की गाड़ी को किसी तरह खींचने को मजबूर हैं।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Mahendra Ojha

    Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!