श्री सर्वेश्वरी समूह ने मकर संक्रांति पर वृद्ध आश्रम में किया कंबल व खाद्य सामग्री का वितरण

Location: Shree banshidhar nagar

नगर ऊंटरी। श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा नगर ऊंटरी द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर स्थानीय वृद्ध आश्रम में सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वृद्ध आश्रम में निवास कर रहे बुजुर्गों के बीच कंबल, साड़ी, तिलकुट, चूड़ा और गुड़ का वितरण किया गया।
इसके साथ ही श्री सर्वेश्वरी समूह ने अपने 19 सूत्री कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न मंदिरों में झाड़ू एवं अगरबत्ती का भी वितरण किया। इस अवसर पर शाखा के उपाध्यक्ष हेमंत प्रताप देव ने बताया कि श्री सर्वेश्वरी समूह मानव मात्र की सेवा में निरंतर कार्यरत है। इसी सेवा भाव को आगे बढ़ाते हुए मकर संक्रांति जैसे पावन पर्व पर वृद्ध आश्रम में रहने वाले लोगों के बीच कंबल, साड़ी एवं पर्व में उपयोग होने वाले खाद्य पदार्थों का वितरण किया गया।
उन्होंने बताया कि समूह स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न मंदिरों में झाड़ू का वितरण कर रहा है। साथ ही उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि अपने आसपास रहने वाले असहाय और वृद्ध लोगों के प्रति करुणा भाव रखें तथा उनके सहयोग के लिए आगे आएं।
कार्यक्रम में कुमकुम देव, प्रिया कुमारी, मनोज प्रताप देव, सरवन राम, दुर्गेश कुमार, राजीव कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!