श्री बंशीधर महोत्सव में फूहड़ गीतों पर झूमे दर्शक, कुर्सियां तोड़ने पर पुलिस ने भांजी लाठियां

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर (गढ़वा)। दो दिवसीय राजकीय श्री बंशीधर महोत्सव के पहले दिन बुधवार की रात आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भोजपुरी व अन्य कलाकारों की प्रस्तुतियों ने माहौल बदल दिया। महोत्सव का उद्देश्य धार्मिक और सांस्कृतिक था, लेकिन प्रस्तुत किए गए फूहड़ गीतों ने इसकी मर्यादा पर सवाल खड़े कर दिए।

कार्यक्रम में आर्यन महाकाल ग्रुप, विपिन मिश्रा एंड ग्रुप, न्यू झारखंड कला संगीत सृजन केंद्र, नटराज कला केंद्र, भोजपुरी सिंगर अनुपमा यादव, इंडियन आइडल सीजन 3 फाइनलिस्ट पूजा चटर्जी और सीजन 10 के विजेता सलमान अली ने प्रस्तुति दी।

हालांकि, महोत्सव में अनुपमा यादव के “नाच रे पतरकी नगीन जइसन”, “उड़न बाज रजउ धोखेबाज रजउ”, “कमरिया करे लपालप”, “लॉलीपॉप लागेलू” और सलमान अली के “ओ लड़की आंख मारे” जैसे गीतों ने माहौल को अराजक बना दिया। दर्शक इन गानों पर झूमते रहे, कुछ लोगों ने तो कुर्सियां तोड़कर डांस करना शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को नियंत्रित किया

लोगों का कहना है कि 2017, 2018 और 2023 में आयोजित महोत्सवों में ऐसा नजारा देखने को नहीं मिला था। इस बार धार्मिक आयोजन के नाम पर फूहड़ता परोसी गई, जिससे कार्यक्रम की गरिमा प्रभावित हुई।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!