श्री बंशीधर नगर में हीट वेव से लोग हो रहे हैं बीमार

Location: Shree banshidhar nagar

इस समय भीषण गर्मी और लू से बंशीधर नगर अनुमंडल झुलस रहा है। मौसम विभाग भी गढ़वा जिला को हिट बेब का रेड जोन घोषित कर चुका है ऐसे में अनुमंडल में भी हिट बेब का असर देखने को मिल रहा है। गुरुवार को भी अधिकतम तापमान 45 डिग्री बताया गया। सुबह से ही गर्म हवा चलने लग रहा है। दस बजने के साथ तापमान अपना रंग दिखाना चालू कर दे रहा है। अनुमंडल अस्पताल में ओपीडी में आ रहे विभिन्न बीमारियों में दस प्रतिशत मरीज डायरिया से ग्रसित पहुंच रहे है। गुरुवार को भी अनुमंडल मुख्यालय के विभिन्न ग्रामों से लगभग एक दर्जन डायरिया मरीज अनुमंडल अस्पताल में भर्ती हुए। अनुमंडल अस्पताल में डायरिया मरीज भर्ती होने वालो में भोजपुर ग्राम के अजय कुमार गुप्ता के पत्नी बिंदा देवी और पुत्र लव कुमार गुप्ता, पाल्हे कला ग्राम के रामदेव राम, कधवन ग्राम के इतेहार अंसारी की पत्नी अजमेरु बीबी, जंगीपुर ग्राम के संतोष पासवान के डेढ वर्षीय पुत्री लाडो कुमारी, अहिरपुरवा ग्राम के सूमरत कुमार, आकाश कुमार मेहता , कोल्हूवा ग्राम के संतोष पासवान के पत्नी सुरजी देवी तथा विशुनपुरा प्रखंड के चितरी ग्राम निवासी ओमप्रकाश के डेढ़ वर्षीय पुत्र आयरन कुमार का नाम शामिल है।डायरिया से भर्ती सभी मरीजों का इलाज के बाद छूटी कर दिया गया। इलाज कर रहे चिकित्सक ने सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताया।

हिट बेब से बचने के लिए चिकित्सक का सलाह

अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक सुचित्रा कुमारी ने कहा कि इस भीषण गर्मी में अधिक से अधिक पानी का उपयोग करे। उन्होंने कहा की अभी हिट बेब का असर पूरे अनुमंडल में चल रहा है। ऐसे में बिना काम का घर से बाहर नहीं निकले जरूरत है तो गमझा या तौलिया लेकर निकले। उन्होंने कहा की इस गर्मी में ज्यादा तरबूज, खीरा, सत्तू का सेवन करे तथा खाना में कम मसाला का प्रयोग करे।उन्होंने कहा की डायरिया से बचने के लिए बासी भोजन का प्रयोग नहीं करे साथ ही घर के आस पास सफाई रखे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!