श्री बंशीधर नगर में भव्य और दिव्य मनेगा रामनवमी महोत्सव, विधायक के अध्यक्षता में श्रीराम सेना की बैठक संपन्न

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। श्री रामनवमी महोत्सव की तैयारी को लेकर रविवार की शाम में शहर के बस स्टैंड स्थित राधा कृष्ण मंदिर परिसर में श्रीराम सेना कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें रामनवमी पर्व को ऐतिहासिक बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में विगत वर्ष का आय-व्यय प्रस्तुत किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि इस बार का आयोजन पहले से अधिक भव्य और यादगार होगा।

बैठक में श्रीराम सेना की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें रजनीकांत मधुर उर्फ भोलू को लगातार आठवीं बार अध्यक्ष बनाया गया, जबकि ऋतुराज जायसवाल को सचिव, शुभम जायसवाल व नित्यानंद कुमार को उपाध्यक्ष और दिनेश कुमार गुप्ता व अजीत केसरी को कोषाध्यक्ष चुना गया। संगठन मंत्री बॉबी जायसवाल व कुणाल कुमार तथा विधायक अनंत प्रताप देव को मुख्य संरक्षक बनाया गया। जबकि संरक्षक में युवा नेता दीपक प्रताप देव, डॉ.धर्मचंद लाल अग्रवाल,रवि प्रकाश, अशोक जायसवाल, धीरेंद्र चौबे, कामेश्वर प्रसाद, प्रताप जायसवाल, वीरेंद्र कमलापुरी,रवि प्रकाश बबलू, आशीष अग्रवाल, अजय प्रसाद, वीरेंद्र अग्रहरि,राकेश विश्वकर्मा,उदय जायसवाल,मिक्की जायसवाल शंभूनाथ सौदागर, हृदयानंद कमलापुरी, कमलेश मेहता,मिंटू जायसवाल, शुभम प्रकाश गट्टू,आशीष कुमार बिक्कू, मनोज कुमार,संजय कसेरा व सदस्य नीड़ू चंद्रवंशी, कमलेश कुमार,बंटी केशरी, सुमित कुमार, रवि हलवाई हिमांशु कुमार,बाल्मीकि,सोनू,अविनाश कुमार,आशीष,उज्जवल,सूरज सहित अन्य का नाम शामिल है। बैठक में कार्यक्रम की सफलता के लिए संगठन के सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेवारी दी गई।

विशेष आयोजन : भंडारा, भक्ति जागरण और सम्मान समारोह

बैठक में रामनवमी में शुभारंभ एकम से नवमी तक गोसाईबाग स्थित लाला बागी हनुमान मंदिर से लेकर भवनाथपुर मोड़ स्थित हनुमान मंदिर तक आकर्षक लाइट, झालर बत्ती,भगवा ध्वज व तोरण द्वार लगाए जाएंगे। बस स्टैंड स्थित राधा कृष्ण मंदिर को आकर्षक लाइटों से सजाया जाएगा। वही पूरे शहर को भगवा ध्वज से पाट दिया जायेगा। पंचमी को भव्य मोटरसाइकिल जुलूस निकाला जाएगा। नवमी के दिन भव्य शोभायात्रा, महा भंडारा, भक्ति जागरण और झांकियों का प्रदर्शन होगा। बाहर से आए कलाकारों द्वारा भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। पारंपरिक झांकियों में भाग लेने वाली मंडलियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

शांति और सौहार्द के साथ मनाएं रामनवमी महोत्सव : विधायक

इस अवसर पर विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि श्री बंशीधर नगर में इस वर्ष रामनवमी पर्व को पूरे उत्साह, श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पर्व आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। नगर के सभी लोग मिलजुल कर इसे शांतिपूर्ण और गरिमामय तरीके से मनाएं, यही हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि रामनवमी के अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा को भव्य और दिव्य बनाने के लिए सभी समितियों और युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। साथ ही प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर पूरे आयोजन को सफल बनाने की अपील की। विधायक ने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलकर समाज में भाईचारा, शांति और सद्भाव का संदेश फैलाना ही इस पर्व का मुख्य उद्देश्य है।

रामनवमी को ऐतिहासिक बनाएंगे : रजनीकांत

श्रीराम सेना के अध्यक्ष रजनीकांत भोलू ने कहा, इस वर्ष की रामनवमी ऐतिहासिक होगी, जिसे हर श्रद्धालु जीवनभर याद रखेगा। पूरे श्री बंशीधर नगर को भगवा ध्वजों, झालरों और आकर्षक रोशनी से सजाया जाएगा, जिससे शहर राममय वातावरण में डूब जाएगा।
रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें तीन विशाल रथों पर राम दरबार, भगवान शंकर-पार्वती, श्रीकृष्ण-राधा, ग्वाला और बांदरी सेना की झांकियां हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देंगी। ढोल-नगाड़ों, साउंड सिस्टम और पारंपरिक झांकियों के साथ नगर में भक्ति की गूंज सुनाई देगी।श्री बंशीधर नगर में इस बार की रामनवमी सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि भक्ति, आस्था और परंपरा का भव्य संगम होगी, जिसे हर भक्त गर्व से देखेगा और अनुभव करेगा।

बैठक की श्रीराम सेना के मुख्य संरक्षक विधायक अनंत प्रताप देव की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जबकि संचालन धीरेंद्र चौबे अजय प्रसाद और धन्यवाद ज्ञापन अजय प्रसाद ने किया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!