श्री बंशीधर नगर: पीएम श्री उच्च विद्यालय चितविश्राम में ऑपरेशन लीडर्स मिथिलेश सिंह ने बाल वाटिका का किया अवलोकन, शिक्षकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर प्रतिनिधि।
श्री बंशीधर नगर प्रखंड के चितविश्राम ग्राम स्थित पीएम श्री उच्च विद्यालय में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के अंतर्गत फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमैरेसी (एफएलएन) कार्यक्रम के तहत ऑपरेशन लीडर्स मिथिलेश सिंह ने बाल वाटिका का अवलोकन किया।
इस दौरान उन्होंने लगभग चार घंटे तक विद्यालय में रहकर बच्चों एवं शिक्षकों के साथ संवादात्मक और सहभागी शिक्षण विधियों के माध्यम से शैक्षणिक गतिविधियों का निरीक्षण किया। शिक्षकों के साथ आयोजित बैठक में उन्होंने बाल वाटिका के आठ घटकों का प्रभावी रूप से प्रयोग करने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने शिक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि कक्षा कक्ष में प्रवेश करते समय शिक्षा का सकारात्मक वातावरण तैयार करें तथा बच्चों को अपने हाव-भाव और व्यवहार से सीखने के लिए प्रेरित करें, ताकि बच्चों की रुचि और सहभागिता बढ़े।
मौके पर ऑपरेशन लीडर्स मिथिलेश सिंह एवं जिला समन्वयक कालविंद्र कुमार के साथ विद्यालय की प्रयोगशाला, पुस्तकालय तथा कक्षा 1 से 5 तक के सभी वर्ग कक्षों का अवलोकन किया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर बीआरपी श्रीकांत चौबे, लेखापाल प्रदीप शुक्ल, सीआरपी संजय कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक द्वारिका नाथ पांडेय, शिक्षक नरेंद्र श्रीवास्तव, कमलेश पांडेय, रेणु देवी, पूनम कुमारी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित थे

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!