गढ़वा: परीक्षा से लेकर चुनाव तक प्रशासन अलर्ट, निषेधाज्ञा, जन-जागरूकता अभियान और निर्वाचन तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन की बड़ी पहल

Location: Garhwa


गढ़वा।
जिले में फरवरी माह में आयोजित होने वाली वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा–2026, स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान–2026, तंबाकू निषेध अभियान तथा नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय नजर आ रहा है। उपायुक्त दिनेश यादव के नेतृत्व में प्रशासन ने एक ओर जहां परीक्षाओं के शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाए हैं, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य जागरूकता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने की दिशा में भी ठोस पहल की गई है।
माध्यमिक एवं इंटर परीक्षा 2026: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा
जिले में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 दिनांक 03 फरवरी से 17 फरवरी 2026 तक प्रथम पाली (पूर्वाह्न 09:45 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक) एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 दिनांक 03 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक द्वितीय पाली (अपराह्न 02:00 बजे से 05:15 बजे तक) आयोजित की जाएगी।
परीक्षाओं के शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संचालन को लेकर अध्यक्ष, झारखंड अधिविद्य परिषद, रांची के निर्देश एवं उपायुक्त, गढ़वा के संयुक्त आदेश के आलोक में अनुमंडल दंडाधिकारी गढ़वा सदर संजय कुमार द्वारा दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 163 के अंतर्गत सभी परीक्षा केंद्रों के चारों ओर 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू की गई है। यह निषेधाज्ञा परीक्षा तिथियों को प्रातः 07:00 बजे से सायं 06:00 बजे तक प्रभावी रहेगी।
20 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी, भीड़ व इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर सख्त प्रतिबंध
गढ़वा अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत कुल 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें गढ़वा नगर क्षेत्र, मेराल, डंडई, मझिआंव एवं कांडी प्रखंड के विभिन्न विद्यालय एवं महाविद्यालय शामिल हैं।
निषेधाज्ञा के दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़, शोरगुल, लाउडस्पीकर, प्रचार-प्रसार, ढोल-नगाड़ा एवं किसी भी प्रकार के ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, कैलकुलेटर, डिजिटल डायरी, बैग या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना सख्त वर्जित रहेगा। आदेशों के उल्लंघन पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान–2026 को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक
कुष्ठ रोग के प्रति सामाजिक जागरूकता बढ़ाने एवं जिले को कुष्ठ मुक्त बनाने के उद्देश्य से समाहरणालय सभागार में उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान–2026 एवं कुष्ठ रोगी खोज अभियान (चक्र–2) को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उपायुक्त ने बताया कि स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का आयोजन 30 जनवरी से 14 फरवरी 2026 तक किया जाएगा, जबकि कुष्ठ रोगी खोज अभियान (चक्र–2) के तहत 09 मार्च से 23 मार्च 2026 तक घर-घर सर्वे कर संभावित रोगियों की पहचान की जाएगी। उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग पूरी तरह उपचार योग्य है, जरूरत है समय पर पहचान और सामाजिक सहयोग की।
विद्यालयों और पंचायतों की भागीदारी से चलेगा जागरूकता अभियान
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि अभियान के तहत ग्राम सभा, पंचायत प्रतिनिधि, विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्वयंसेवी संस्थाओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए। विद्यालय स्तर पर क्विज, निबंध एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर कुष्ठ उन्मूलन की शपथ भी दिलाई गई।
तंबाकू निषेध अभियान: अधिकारियों-कर्मियों ने ली शपथ
इसी क्रम में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय तंबाकू नियंत्रण समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने एवं समाज को इससे मुक्त करने की शपथ ली।
नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026: तैयारियों की उपायुक्त ने की समीक्षा
नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 को लेकर उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वाहन, कार्मिक, लॉजिस्टिक, प्रशिक्षण, मीडिया, लेखा, आदर्श आचार संहिता सहित सभी कोषांगों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने बताया कि निर्वाचन अवधि के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!