श्री कान्यकुब्ज वैश्य हलवाई मोदनवाल समाज का होली मिलन समारोह संपन्न।

Location: पलामू

मेदिनीनगर।शहर के बेलवाटिकर चौक स्थित गुरु गोविंद सिंह मेमोरियल हॉल में अखिल भारतीय कान्य कब्ज वैश्य हलुवाई मोदनवाल महासभा पलामू के तत्वाधान में होली मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इसके पूर्व समाज के जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता,मुख्य अतिथि ट्विंकल गुप्ता,ओमप्रकाश प्रसाद,शुभम प्रसाद, दीपांशु गौरव ने संयुक्त रूप से पूज्य पाद महर्षि मोदनसेन महाराज के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन के साथ होली मिलन समारोह कार्यक्रम की शुरुआत की।होली मिलन समारोह में समाज के बच्चे, युवा, महिला व लोगों ने होली गायन के साथ गुलाल-अबीर लगाकर एक-दूसरे को होली की बधाई दी।साथ ही पकवान का लुत्फ उठाया।समारोह में बड़ी संख्या में उपस्थित स्वजातीय समाज के लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम में आए सभी स्वजाति बंधुओं का स्वागत ट्विंकल गुप्ता,शुभम गुप्ता और विनय गुप्ता ने किया। इन लोगों के द्वारा सभी सम्मानित व्यक्तियों को सॉल देकर सम्मानित किया गया। होली मिलन समारोह के दौरान समाज के बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम की प्रस्तुति की।जिसे देखकर वहां पर उपस्थित समाज के लोगों ने बच्चों का उत्साह और सम्मान बढ़ाया।वही मौके पर उपस्थित मनोज गुप्ता ने कहा कि अखिल भारतीय कान्य कब्ज वैश्य हलवाई समाज के प्रतिभावानों को आगे बढ़ाना होगा। राजनीति, सामाजिक किसी भी क्षेत्र से हो, उनके आगे बढ़ने से समाज आगे बढ़ाने में मदद करें। आगे बढ़ने के लिए शिक्षा के साथ ही संगठित रहना भी बेहद जरूरी है।मेयर प्रत्याशी ट्विंकल गुप्ता ने कहा कि समाज और संगठन की मजबूती हर लिहाज से जरूरी है। राजनीतिक लाभ लेने के लिए संगठन को और मजबूत बनाना होगा। सभी से अपील है कि गांव-गांव तक संगठन को सशक्त और मजबूत बनाए।बजरंगी प्रसाद,सुरेश प्रसाद,अशोक प्रसाद,कामता प्रसाद ,मंगल प्रसाद,मोतीलाल प्रसाद,अनूप गुप्ता,संजय प्रसाद,रवि गुप्ता,सोनल मोदनवाल,बब्लू गुप्ता,विनय गुप्ता,चंदन मोदनवाल,गौरव मोदनवाल,श्यामसुंदर प्रसाद,अनुज गुप्ता ,विशाल मोदनवाल,राहुल मोदनवाल,शुभम मोदनवाल
अरविन्द गुप्ता सहित समाज के अन्य महिला पुरुष होली मिलन समारोह कार्यक्रम में उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार
    error: Content is protected !!