श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा ने अर्पित की श्रद्धांजलि, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण और समाजसेवा का संदेश

Location: Garhwa

गढ़वा : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जनसंघ संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती को स्मृति और संकल्प के रूप में मनाते हुए जिला कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और उनके विचारों को याद किया।

कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने किया। इस दौरान जामुन, नीम समेत कई फलदार पौधे लगाकर वृक्षारोपण किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया गया।

कार्यक्रम प्रभारी प्रेम सिंह ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने अपना पूरा जीवन देश को समर्पित किया। वह स्वतंत्र भारत की पहली कैबिनेट में मंत्री रहे और उन्होंने स्पष्ट कहा था कि ‘देश में दो प्रधान, दो विधान और दो निशान नहीं चलेंगे’।” उन्होंने जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई थी।

प्रेम सिंह ने यह भी कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़कर राष्ट्र के पुनर्निर्माण में स्वयं को समर्पित किया और स्वतंत्रता आंदोलन में भी सक्रिय भूमिका निभाई।

इस कार्यक्रम में भाजपा गढ़वा जिला प्रभारी बिपिन बिहारी सिंह, लातेहार प्रभारी मुकेश निरंजन सिन्हा, भाजपा नेता बिनय चौबे, विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, जिला उपाध्यक्ष संजय ठाकुर, मीडिया प्रभारी रितेश चौबे, टिंकू गुप्ता, धनंजय गौड़, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता, अनशाद बाबू, अशोक विश्वकर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!