शिवपुर पंचायत में अग्निवीर संगठन द्वारा धर्म वापस‍ी एवं धर्म जागरण यज्ञ, गरीबों के बीच किया गया कम्बल वितरण

Location: कांडी

कांडी
कांडी प्रखंड के शिवपुर पंचायत अंतर्गत गरदाहा उच्च विद्यालय के समीप स्थित राधे कृष्ण गौशाला में रविवार को झारखंड अग्निवीर संगठन की ओर से धर्म वापसी यज्ञ एवं धर्म जागरण यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी रजनीश रंजन दुबे उर्फ विकास दुबे ने किया।

कार्यक्रम के दौरान अग्निवीर संगठन झारखंड के प्रमुख अधिवक्ता अमितेश चौबे ने उपस्थित लोगों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इसके साथ ही ठंड से बचाव हेतु गरीब एवं असहाय बुजुर्गों के बीच कम्बल और साड़ी का वितरण भी किया गया।

लोगों को संबोधित करते हुए विकास दुबे ने कहा कि धर्म से जुड़े कार्यक्रमों में अधिक से अधिक सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने क्षेत्र में गौशाला की कमी पर चिंता व्यक्त की और लोगों से अपील की कि आर्थिक तंगी या अन्य वजहों से पशुपालन करने में असमर्थ लोग अपने पशुओं को कसाईखाने न बेचकर गौशाला में छोड़ें।

वहीं, अग्निवीर संगठन के मुख्य अधिवक्ता अमितेश चौबे ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की पावन भूमि झारखंड में धर्म प्रचार की कमी के कारण धर्मांतरण तेजी से बढ़ा है। उन्होंने कहा कि मिशनरी आतंक से त्रस्त आदिवासी समाज को सुरक्षित, संगठित और पुनः धर्म से जोड़ने के उद्देश्य से संगठन द्वारा सुंदरकांड पाठ एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम में रानाडीह पंचायत के मुखिया ललित बैठा, पुजारी कामेश्वर पाठक सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!