नदी किनारे मिला नवजात बच्ची का शव, पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में कराया दफन

Location: Manjhiaon

मझिआंव
थाना क्षेत्र के तलशबरियां तथा बरडीहा थाना क्षेत्र के बभनी सीमांकन के बीच बाकी नदी पुल के उत्तर दिशा में बालू पर रविवार सुबह एक नवजात बच्ची का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की नजर पड़ते ही सूचना तेजी से जंगल की आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि नवजात बच्ची संभवतः किसी अविवाहित मां की संतान रही होगी, जिसे लोक-लाज के डर से जन्म के बाद फेंक दिया गया। नवजात का वजन लगभग ढाई किलो बताया जा रहा है।

घटना की सूचना तुरंत थाना प्रभारी ओमप्रकाश टोप्पो को दी गई। सूचना मिलने पर चौकीदार राजेश्वर पासवान, तलशबरियां पंचायत के पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि छोटे खां सहित अन्य ग्रामीणों की मौजूदगी में पुलिस ने मृत नवजात शिशु के शव को मौके पर ही दफना दिया।

घटना को लेकर क्षेत्र में शोक और आक्रोश दोनों का माहौल व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी
    error: Content is protected !!