शाहपुर में स्मार्ट फैशन वस्त्र उद्योग का उद्घाटन, अविनाश देव ने किया शुभारंभ

Location: पलामू

मेदिनीनगर। जिला मुख्यालय से सटे शाहपुर में स्मार्ट फैशन नामक वस्त्र उद्योग की दूसरी इकाई का भव्य उद्घाटन हुआ। झामुमो के वरिष्ठ नेता एवं संत मरियम स्कूल के चेयरमैन अविनाश देव ने लाल रिबन काटकर और नारियल फोड़कर फैक्ट्री का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर स्मार्ट फैशन के प्रोपराइटर लाल मोहन प्रजापति ने श्री देव का पुष्पमाला और बुके भेंट कर स्वागत किया। वहीं, बेटियों ने रोली-चंदन से आगंतुक अतिथि का पारंपरिक अभिनंदन किया।

संक्षिप्त संबोधन में श्री देव ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में उद्योग की स्थापना वहां की प्रगति का प्रतीक होती है। यह रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्र से होने वाले पलायन को रोकने में भी सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्कूल संचालकों को यूनिफॉर्म तैयार कराने में सुविधा मिलेगी और व्यापारी वर्ग भी इससे लाभान्वित होगा।

उन्होंने स्मार्ट फैशन की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसके निरंतर विकास और अधिक से अधिक रोजगार देने की दिशा में आगे बढ़ने की शुभेच्छा व्यक्त की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार
    error: Content is protected !!