शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा संपन्न होने को लेकर थाना प्रभारी को किया गया सम्मानित

Location: पलामू

मेदिनीनगर।झारखंड मुक्ति मोर्चा के व्यवसाइ प्रकोष्ठ के पलामू जिला अध्यक्ष दीपू चौरसिया ने शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा त्यौहार संपन्न होने को लेकर शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार को सॉल और बुके देकर सम्मानित किया। मौके पर उपस्थित दीपू चौरसिया ने कहा कि दुर्गा पूजा नवमी के दिन शहर में दुर्गा मां के पंडाल में दुर्गा मां का दर्शन करने के लिए लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। इस भीड़ को नियंत्रित करने के लिए शहर थाना की पुलिस का अहम योगदान रहा है।त्योहार के दौरान शहर में कहीं भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना देखने और सुनने को नहीं मिला क्योंकि शहर में हर जगह पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी।लोगो ने अपने परिवार के साथ सुरक्षा के माहौल में पंडाल का भ्रमण किया। वहीं मौके पर उपस्थित शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने कहा कि जनता के सहयोग से ही दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ है उन्होंने शहर की जनता से हर पर्व त्यौहार में इसी तरह का प्रेम व्यवहार बनाए रखने की अपील किया है।मौके पर साकिब सिद्दीकी, आरफीन अली मुख्य रूप से उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार
    error: Content is protected !!