शहीद नीलांबर-पीतांबर के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को किया याद

Location: Garhwa

गढ़वा: 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा शहीद नीलांबर-पीतांबर के शहादत दिवस पर उपायुक्त शेखर जमुआर ने नीलांबर-पीतांबर बहुउद्देशीय सांस्कृतिक नगर भवन में स्थापित उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नीलांबर-पीतांबर ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व कर आदिवासी समाज में स्वतंत्रता की अलख जगाई

1857 के भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान झारखंड के वीर सपूत नीलांबर और पीतांबर ने ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ संघर्ष किया था। वे खरवार जनजाति के भोगता कबीले से थे और मातृभूमि की रक्षा के लिए उन्होंने अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद गढ़वा सुशील कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी नीरज कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री, चुनौती बड़ी और कठिन डगर

    निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री, चुनौती बड़ी और कठिन डगर

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश
    error: Content is protected !!