शहर थाना में पुलिस पदाधिकारी व जवानों को खिलाई गयी फाइलेरिया की दवा

Location: पलामू

मेदिनीनगर।पलामू जिले में फाइलेरिया (हाथीपांव) उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से नियमित रूप से दवा वितरण अभियान चलाया जा रहा है।जिसमें सहिया,एएनएम और आंगनबाड़ी सेविकाओं के माध्यम से घर-घर जाकर लोगों को दवा खिलाई जा रही है। हाल के वर्षों में 10 अगस्त से शुरू हुए अभियानों में लाखों लोगों को दवा खिलाई गई है, ताकि जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाया जा सके।इसी अभियान के तहत सोमवार को शहर थाना परिसर में मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एएनएम स्वेता कुमारी,निर्मला कुमारी, फुल कुमारी शहर थाना पहुंच कर शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार,एसआई स्वाति गुप्ता, टिओपी वन प्रभारी इंद्रदेव पासवान,एएसआई संदीप राम,राजेश कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवानों को फाइलेरिया और अल्बेंजोल दवा का खिलाया। वहीं थाना में पहुंचे एएनएम निर्मला कुमारी ने बताया कि फाइलेरिया की दवा का खुराक साल में एक बार लेने से 80 से 90 प्रतिशत तक बीमारी के प्रसार को रोका जा सकता है. हाथी पांव रोग के इलाज के लिए यह दवा सुरक्षित और असरदार है. फाइलेरिया उन्मूलन अभियान 10 से 25 अगस्त तक घर-घर जाकर लोगों को दवा खिलाई जा रही है. फाइलेरिया की दवा स्कूलों में भी बच्चों को खिलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया के गोली सेवन करने पर हाथी पैर की बीमारी से छुटकारा पाया जा सकता है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!