शहर थाना की पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल,निजी खर्च से वृद्ध गरीब व्यक्ति का कराया दाह संस्कार

Location: पलामू

मेदिनीनगर।शहर थाना की पुलिस मानवता का मिसाल पेश करते हुए गरीब वृद्ध व्यक्ति का दाह संस्कार करवाने का काम किया है।बताते चले की शहर के केजी स्कूल रोड में शनिवार की सुबह फुटपाथ पर रहने वाले एक गरीब वृद्ध व्यक्ति अर्जुन राम उम्र 60 वर्ष की मौत हो गई।जानकारी के अनुशार मृतक अर्जुन राम अपने तीन बच्चों के साथ करीब 10 वर्षो से केजी स्कूल के पास झोपड़ी लगा कर रह रहे थे। किसी तरह अपना और अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे।इसी बीच शनिवार की सुबह अचानक उनकी मौत हो गई। जिसके कारण परिवार के लोगों में आर्थिक तंगी आ गई है।जिस झोपड़ी में अर्जुन कुमार अपने बच्चो के साथ रहते थे।वह झोपड़ी भी हाल के दिनों में क्षतिग्रस्त हो गई है। यहां के स्थानीय दुकानदारों ने निर्णय लिया है कि उनके झोपड़ी को फिर से बेहतर बना दिया जाएगा।ताकि मृतक अर्जुन राम के जो तीन बच्चे हैं वह सही सलामत इस झोपड़ी में रह सके।वही अर्जुन राम के मौत की जानकारी मिलने पर शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार के निर्देश पर शहर थाना के एएसआई संतोष कुमार पांडे ,टाइगर मोबाइल के जवान प्रमोद कुमार यादव और पुलिस जवान घटनास्थल पर पहुंचकर शव को दाह संस्कार के लिए राजा हरिश्चंद्र घाट ले गए।वहां पर पुलिस ने अपने निजी खर्च से मृतक अर्जुन राम का दाह संस्कार करवाया।वही मौके पर उपस्थित टिओपी टू टाइगर मोबाइल के जवान प्रमोद कुमार यादव ने मृतक के बच्चों को अपने स्तर से आर्थिक सहयोग प्रदान किया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!