शहर के नए ट्रैफिक प्रभारी बने सत्येंद्र दुबे

Location: पलामू

मेदिनीनगर।पलामू एसपी के निर्देश पर सत्येंद्र कुमार दुबे को ट्रैफिक का नया प्रभारी बनाया गया है।वही पूर्व में रह चुके ट्रैफिक प्रभारी समाल अहमद को लेस्लीगंज थाना भेज दिया गया है।वही ट्रैफिक प्रभारी सत्येंद्र दुबे के अवकाश में रहने पर एएसआई विनोद कुमार यादव ट्रैफिक के प्रभार में रहेंगे। मौके पर उपस्थित ट्रैफिक प्रभारी सत्येंद्र कुमार दुबे ने कहा कि शहर में ट्रैफिक और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। ताकि लोगों को राह चलने में किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना ना करना पड़े।उन्होंने कहा कि बाजार क्षेत्र में दुकानदारों और ठेला चालको की मनमानी की वजह से हमेशा जाम की समस्या उत्पन्न रहती है। उसका भी निदान किया जाएगा जल्द ही बाजार में अभियान चला कर दुकानदारों को समझा बुझाकर सड़क को जाम से मुक्त कराया जाएगा। उन्होंने आम जनों से आग्रह किया है कि लोग वाहन चलाते समय हेलमेट,सीट बेल्ट और वाहन से संबंधित सभी कागजात अवश्य लेकर चलें। यदि ऐसा नहीं करते हैं तो आपके वाहन का चालान काटा जाएगा। जिसका जिम्मेवार ट्रैफिक पुलिस नहीं होगी। उन्होंने शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों से भी आग्रह किया है कि शराब पीकर लोग वाहन न चलाएं। शराब पीकर वाहन चलाते समय पकड़े जाने पर कानूनी प्रक्रिया के साथ ही वाहन का चालान किया जाएगा। मौके पर ट्रैफिक पुलिस के जवान संतोष कुमार गुप्ता, सहायक पुलिस के जवान हरेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार,शीतल प्रजापति, शैलेंद्र कुमार,कुणाल कुमार दुबे सहित अन्य ट्रैफिक पुलिस के जवान उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी
    error: Content is protected !!