Location: Garhwa
गढ़वा : असेया में वीरांगना फूलन देवी जी के शहादत दिवस पर एक विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण के साथ हुई। अध्यक्षता ललन चौधरी ने की और कहा—
“फूलन देवी सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि वह मशाल हैं जिसने अत्याचार के अंधकार को चीर कर न्याय का प्रकाश फैलाया। उनका संघर्ष महिलाओं और कमजोर वर्गों के लिए प्रेरणा है।”
वक्ताओं ने कहा कि फूलन देवी न्याय, संघर्ष और नारी सशक्तिकरण की अद्वितीय मिसाल हैं। उन्होंने दलित, पिछड़े और महिला समाज की आवाज बुलंद कर इतिहास में अमिट छाप छोड़ी।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे, जिनमें रंका पंचायत के युवा समाजसेवी धनंजय चौधरी, ललन चौधरी, सतेंद्र चौधरी, वार्ड पार्षद प्रशांत चौधरी, लालू चौधरी, नितेश चौधरी, बसंत चौधरी, कुलदीप चौधरी सहित कई लोग शामिल हुए।











