विश्व प्रसिद्ध श्री बंशीधर मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण का छठी उत्सव, 56 भोग का हुआ प्रसाद वितरण

Location: Shree banshidhar nagar

विश्व प्रसिद्ध श्री बंशीधर मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण का छठी उत्सव, 56 भोग का हुआ प्रसाद वितरण

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। अनुमंडल मुख्यालय स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री बंशीधर मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में भगवान श्रीकृष्ण का छठी उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया।

मंदिर के आचार्य सत्यनारायण मिश्रा एवं श्रीकेश पांडेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद सहस्त्र नाम से अर्चन-पूजन किया गया। तत्पश्चात भजन-कीर्तन और संध्या आरती का आयोजन हुआ। शाम को भगवान श्रीकृष्ण को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। उसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

भगवान श्रीकृष्ण के छठी उत्सव के अवसर पर बंशीधर मंदिर में सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु भक्त भगवान के उत्सव कार्यक्रम में शिरकत किए। इस दौरान “जय श्रीकृष्णा”, “राधे-राधे” और “बाबा बंशीधर भगवान की जय” जैसे जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।

विद्वान पुजारी ने दिया संस्कार का संदेश

मंदिर के विद्वान पुजारी चंद्रशेखर तिवारी उर्फ निक्कू बाबा ने कहा कि नामकरण संस्कार से आयु और तेज में वृद्धि होती है। बच्चों में संस्कार जाग्रत करने के लिए उन्हें महापुरुषों के जीवन से जोड़ना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गीता के उपदेश के माध्यम से मानवता को नई दिशा दी। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि हमें “कर्म किए जा, फल की इच्छा मत कर” के सिद्धांत को जीवन में उतारना चाहिए और समाज में आपसी सौहार्द और सहयोग को अपनाते हुए कलयुग में भगवान मुरलीधर के “संघे शक्ति” संदेश को आत्मसात करना चाहिए।

उत्सव के अवसर पर श्री बंशीधर सूर्य मंदिर ट्रस्ट के प्रधान ट्रस्टी राजेश प्रताप देव, सहयोगी वीरेंद्र प्रसाद कमलापुरी, डॉ. निशीथ नीरव, नंदू लाल, सुजीत लाल अग्रवाल, हजारी प्रसाद, रामप्रसाद कमलापुरी, मनदीप प्रसाद, मनीष जायसवाल राजन, नागेंद्र प्रसाद, सुरेश विश्वकर्मा, पुजारी अलख पांडेय, शांति भूषण पांडेय सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!