कांडी में उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, लमारी कला पंचायत घोषित हुआ आदर्श पंचायत

Location: कांडी

कांडी। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कमरी कला पंचायत सचिवालय सभागार में शनिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अबुआ आवास योजना के लाभुकों के साथ जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गढ़वा उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने उपस्थित ग्रामीणों एवं लाभुकों की समस्याएं सुनी और समाधान का आश्वासन दिया।

उद्घाटन संबोधन में उपायुक्त ने कहा कि कांडी प्रखंड में आकर उन्हें खुशी हुई। उन्होंने बताया कि आवास योजनाओं में सभी को एक साथ लाभ देना संभव नहीं है, पात्र लाभुकों को क्रमवार सूची के आधार पर ही आवास स्वीकृत किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान अबुआ आवास की लाभुक सविता देवी से उपायुक्त ने आवास निर्माण में आई कठिनाइयों और मैया सम्मान योजना का लाभ मिलने की स्थिति के बारे में जानकारी ली।

ग्रामीणों ने यूरिया खाद की किल्लत और कालाबाजारी की शिकायत भी रखी। इस पर उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि यूरिया खाद का सरकारी मूल्य 266 रुपये प्रति बोरी है, इससे अधिक भुगतान किसान न करें।

बैठक में आतिश कुमार सिंह ने पैक्स संचालकों पर जिम्मेदारी निभाने में लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं कई राशन कार्डधारियों ने परिवार के सदस्यों के नाम नहीं जुड़ने की शिकायत की। लमारी कला पंचायत की सुनीता देवी ने बताया कि छह वर्ष पूर्व आवेदन देने के बावजूद अब तक उनके बच्चों का नाम राशन कार्ड में नहीं जोड़ा गया है। इस पर उपायुक्त ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया और बताया कि हाल ही में जिले में 25 हजार राशन कार्डधारियों का नाम रद्द किया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि 11 लाख से अधिक अयोग्य लाभुकों को चिन्हित कर क्रमवार उनके नाम हटाए जाएंगे।

उपायुक्त ने सभी प्रज्ञा केंद्र संचालकों को समय पर केंद्र खोलने-बंद करने और निर्धारित शुल्क ही लेने का निर्देश दिया।

कार्यक्रम में जिला परिषद उत्तरी क्षेत्र के प्रतिनिधि दिनेश कुमार ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय कांडी में शौचालय की अनुपलब्धता और प्रखंड में बेरोजगारी व पलायन की समस्या उठाई। उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि बेरोजगारी दूर करने के लिए आने वाले दिनों में कई योजनाएं धरातल पर उतारी जाएंगी।

इस अवसर पर लमारी कला पंचायत को आदर्श पंचायत घोषित किया गया। कार्यक्रम उपरांत उपायुक्त ने प्रखंड कार्यालय कांडी का निरीक्षण किया और बीडीओ राकेश सहाय सहित अन्य अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कार्यक्रम में कृषि पदाधिकारी शाहिद अंसारी, प्रखंड समन्वयक उमंग पांडे, राजस्वकर्मी, प्रखंड कर्मचारी एवं सभी पंचायत के मुखिया उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!