विश्व पर्यावरण दिवस पर डीसी ने किया पौधारोपण, कहा — यह उत्सव नहीं, प्रकृति से जुड़ाव की प्रतिज्ञा है

Location: Garhwa

गढ़वा : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गढ़वा समाहरणालय परिसर में उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने पौधारोपण कर पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर एकल अभियान के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में डीसी श्री यादव ने कहा कि यह दिवस केवल प्रतीकात्मक उत्सव नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी का स्मरण है

उन्होंने कहा कि “आज हमें सोचना होगा कि हम प्रकृति से क्या ले रहे हैं और उसे बदले में क्या दे रहे हैं। जल, वायु, मिट्टी, वनस्पति और जीव-जंतु हमारे जीवन की नींव हैं। इन्हें प्रदूषण मुक्त और सुरक्षित रखना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है।”

डीसी ने इस दिन को ‘प्रतिज्ञा दिवस’ करार देते हुए लोगों से अपने जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव लाकर बड़ा प्रभाव लाने की अपील की – जैसे कि प्लास्टिक का उपयोग न करना, जल और बिजली की बचत करना तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एकल अभियान के अध्यक्ष डॉ. पातंजली केसरी ने कहा कि वर्ष 2025 के पर्यावरण दिवस की थीम “प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करना” है, जो आज के समय की सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक कचरे का प्रभाव न केवल पर्यावरण बल्कि मानव स्वास्थ्य पर भी भयावह है।

डॉ. केसरी ने कहा, “हर नागरिक अगर अपनी भूमिका निभाए तो हम जलवायु परिवर्तन, वन क्षरण और प्रदूषण जैसे संकटों का सामना कर सकते हैं। एक पेड़ लगाना, एक बोतल प्लास्टिक का उपयोग न करना भी बड़ा कदम हो सकता है।”

कार्यक्रम में सियाराम शरण वर्मा, जितेंद्र यादव, राजू यादव, अब्दुल मन्नान, इश्तियाक रजा, संतोष कुमार समेत कई गणमान्य लोग और पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री, चुनौती बड़ी और कठिन डगर

    निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री, चुनौती बड़ी और कठिन डगर

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश
    error: Content is protected !!