
Location: Garhwa

गढ़वा :विश्रामपुर विधानसभा में महिला सम्मान समारोह सह महिला सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें महिला प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह और पूर्व प्रत्याशी सुधीर कुमार चंद्रवंशी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक, सुरेंद्रनाथ तिवारी, रेखा सिंह, विवेक शुक्ला, रामप्रवेश सिंह, मनोज चंद्रवंशी, मिट्ठू खान सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में युवा नेत्री रेखा सिंह और सुधीर चंद्रवंशी के आह्वान पर लगभग 500 महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही, महिलाओं ने मैया योजना और आवास योजना से जुड़ी समस्याओं को सामने रखा। इस पर सुधीर चंद्रवंशी और रेखा सिंह ने ग्रामीण विकास विभाग और उपायुक्त पलामू से मिलकर समाधान कराने का आश्वासन दिया।
महिला प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए सुधीर कुमार चंद्रवंशी और रेखा सिंह को इसके लिए बधाई दी। मंच पर गुंजन सिंह को माला और अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर यंग ब्रिगेड सेवा दल पलामू के अध्यक्ष अरविंद कुमार रवि भी मौजूद रहे।
