Location: पलामू
मेदिनीनगर।पलामू एसपी के निर्देश पर शहर प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने विभिन्न मामलों में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार व्यक्तियों में छतरपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी स्वर्गीय सूरज दास के पुत्र सुरेंद्र दास और नावाबाजार थाना क्षेत्र के ब्रहमोरिया गांव निवासी शशि भूषण दुबे के पुत्र मनीष कुमार दुबे का नाम शामिल है। इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि मनीष कुमार दुबे शहर थाना कांड सं.–07
/2026,दिनांक–07.01.2026,
धारा–126(2)/308(4)/308(5)/3(5) BNS के प्राथमिकी अभियुक्त है।वही सुरेंद्र दास शहर थाना कांड स0 234/23 दिनांक- 05/06/2023 धारा-323/506/420 भा 0 द 0वि 0 के प्राथमिक अभियुक्त है।इन दोनो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।











