मून डिस्को बार हत्याकांड: युवती को जबरन कार में बैठाने से भड़का था विवाद, तीन गिरफ्तार, अंकित कुमार की कार से कुचलकर हत्या का मामला

Location: रांची



रांची के लालपुर चौक स्थित मून डिस्को बार के बाहर 4 जनवरी को हुई मारपीट और उसके बाद युवक अंकित कुमार सिंह की कार से कुचलकर हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में पलामू जिले के लसलीगंज निवासी रमनदीप सिंह उर्फ रोमी, गढ़वा जिले के बड़गढ़ निवासी रोशन प्रसाद और उसकी महिला मित्र शामिल हैं। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया है।
इस मामले में गढ़वा और रांची पुलिस ने जांच तेज कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर स्पष्ट हुआ कि अंकित कुमार सिंह को कुचलने वाला व्यक्ति कार चालक रोशन गुप्ता था। आरोपी गढ़वा जिले का रहने वाला है और उसने अपनी कार संख्या JH 01 GD 2216 से अंकित को कुचलकर मौत के घाट उतारा।
पुलिस के अनुसार, विवाद की शुरुआत इस बात से हुई थी कि अंकित और उसके दोस्तों के समूह की युवती को दूसरे समूह के युवक द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद जबरन कार में बैठा लिया गया। इसी घटना के कारण दोनों पक्षों में विवाद बढ़ा और मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान सड़क पर खड़ी कार से अंकित और उसके दोस्तों को धक्का दिया गया। अंकित गंभीर रूप से घायल हुआ और साथी आकाश कुमार भी जख्मी हुए।
इसके बाद आरोपी रोशन गुप्ता ने जान मारने की नीयत से कार से अंकित को कुचल दिया। घायल अंकित को पहले सदर अस्पताल और फिर रिम्स रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के दोस्तों ने पहले ही रमनदीप सिंह, रोशन गुप्ता, अंशुल, विक्की खान और अन्य लोगों की संलिप्तता का दावा किया था। अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर रोशन गुप्ता की भूमिका स्पष्ट होने के बाद पुलिस की कार्रवाई और तेज हो गई है।
सिटी एसपी पारस राणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपी रोशन प्रसाद और उसके साथी रमनदीप ने अंकित के साथ मारपीट की। तीनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ गढ़वा और रांची पुलिस संयुक्त रूप से केस की गहन जांच कर रही है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!