वार्ड स्तर पर विकास की स्थिति पर सवाल : रांकी, संघत और अग्रवाल मोहल्ला की ग्राउंड रिपोर्ट


4 फरवरी को नामांकन की अंतिम तारीख के साथ ही चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में आपकी खबर की वार्ड स्तरीय ग्राउंड रिपोर्ट श्रृंखला के तहत आज वार्ड संख्या 15 रांकी मोहल्ला, वार्ड संख्या 16 संघत मोहल्ला और वार्ड संख्या 17 अग्रवाल मोहल्ला का दौरा किया गया।
दौरे के दौरान तीनों वार्डों में स्थानीय नागरिकों की शिकायतें लगभग एक जैसी सामने आईं। नागरिकों ने बताया कि सड़क को तोड़कर पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं की गई, जिससे सड़क पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है।
वार्ड संख्या 15 रांकी मोहल्ला के लोगों ने बताया कि मस्जिद से हरिजन टोला की ओर जाने वाला रास्ता लगभग 20 वर्ष पहले बनाया गया था, लेकिन आज तक उसकी मरम्मत नहीं हुई। वर्तमान में यह रास्ता पूरी तरह जर्जर हो चुका है, जिससे आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।
वार्ड संख्या 16 संघत मोहल्ला में गंदगी की स्थिति बेहद खराब पाई गई। दुर्गा पूजा पंडाल परिसर के आसपास चारों ओर गंदगी फैली हुई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि सफाई व्यवस्था नियमित नहीं है। इसके साथ ही लोगों की यह भी शिकायत थी कि गली की स्ट्रीट लाइट खराब होने पर उसे ठीक करने वाला कोई नहीं होता, जिससे रात के समय लोगों को अंधेरे में गुजरना पड़ता है। सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर भी लोगों में नाराजगी देखी गई।
वार्ड संख्या 17 अग्रवाल मोहल्ला में नाली की समस्या सबसे गंभीर रूप में सामने आई। नाली नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़क पर फैल जाता है, जिससे लोगों को गंदे पानी के बीच होकर गुजरना पड़ता है। साथ ही मच्छरों के प्रकोप से स्थानीय नागरिक परेशान हैं।
गौरतलब है कि नाली की समस्या वार्ड संख्या 15, 16 और 17—तीनों में समान रूप से देखने को मिली, जो क्षेत्र की एक बड़ी और पुरानी समस्या बन चुकी है। नामांकन की अंतिम तारीख के दिन सामने आई इन समस्याओं ने चुनावी माहौल में विकास और बुनियादी सुविधाओं को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!