वार्ड नंबर 11 में शक्ति प्रदर्शन, पूजा कुमारी ने समर्थकों के हुजूम के साथ ठोका पार्षद पद का दावा

Location: Garhwa


गढ़वा। नगर नगर परिषद चुनाव को लेकर गढ़वा में चुनावी सरगर्मी तेज होती जा रही है। इसी क्रम में वार्ड पार्षद पद के लिए वार्ड नंबर 11 से पूजा कुमारी ने गुरुवार को अपने समर्थकों के साथ जोरदार शक्ति प्रदर्शन करते हुए नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरा माहौल चुनावी रंग में रंगा नजर आया।
पूजा कुमारी अपने पति कमल किशोर चौबे के साथ चिनिया रोड स्थित नेहरू नगर आवास से समर्थकों के काफिले के साथ निर्धारित समय पर गढ़वा प्रखंड कार्यालय पहुँचीं, जहाँ उन्होंने निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान मौजूद समर्थकों ने जमकर नारेबाजी कर उनका उत्साह बढ़ाया।
नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में पूजा कुमारी ने कहा कि वे जनसेवा के उद्देश्य से चुनाव मैदान में उतरी हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि जनता का आशीर्वाद मिला तो वार्ड की मूलभूत समस्याओं—सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, स्वच्छता एवं बरसात के दिनों में होने वाले जलजमाव—को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों के हित में सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना उनकी प्राथमिकता होगी।
इस अवसर पर युगल किशोर चौबे (सेवानिवृत्त शिक्षक), डी.पी. सिंह, निरंजन प्रसाद गुप्ता, मिथिलेश देव, कुमार प्रकर्ष, श्रीवास्तव, राहुल जायसवाल, दिगेश सिंह, मनोज पाठक, अनिल गुप्ता, मनोज चौबे, शशि पाल, सत्येंद्र पाल, बेबी देवी, प्रमिला देवी, प्रभा देवी, नीरज प्रकाश चौबे, रामनिवास चौबे, शिवम दुबे, अंकित दुबे, अभिषेक पांडे, अरुणजय द्विवेदी, संत तिवारी, राकेश तिवारी, मुकेश तिवारी, स्वाति चौबे, कौशल किशोर चौबे, सरिता देवी, अश्विनी मिश्रा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
नामांकन के साथ ही वार्ड क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। आने वाले दिनों में चुनाव प्रचार और भी रफ्तार पकड़ने की संभावना जताई जा रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!