वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ नगर उंटारी में मुस्लिम संगठनों का विरोध प्रदर्शन

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर:
प्रखंड क्षेत्र के बरडीहा में वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी सड़क पर उतर आए और बिल के विरोध में नारेबाजी की।

इस दौरान सदर मुस्ताक अहमद शेख ने बताया कि कल गढ़वा में कर्बला मैदान से समाहरणालय तक विशाल रैली निकाली जाएगी। केंद्र सरकार से उपायुक्त के माध्यम से वक्फ संशोधन बिल को वापस लेने की मांग की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुस्ताक शेख ने कहा कि यह बिल वक्फ संपत्ति को हड़पने की साजिश है, जिसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि वक्फ बोर्ड की संपत्ति मुसलमानों की है और केंद्र सरकार उनके संवैधानिक अधिकारों को खत्म करना चाहती है।

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने चेतावनी दी कि यदि यह बिल वापस नहीं लिया गया, तो सड़क से लेकर सदन तक जोरदार आंदोलन किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान सेक्रेटरी ताहीर हुसैन, हैसियत अंसारी, राकिब अनवर, साजिद अंसारी, डॉ. रिजवान अहमद, अमीर हसन, मसऊवर अंसारी, मकसूद, तोहिद अंसारी, प्रवेज आलम, कबूल अहमद, अजीज अंसारी, अफरोज अंसारी, असलम, नौसाद सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!