ब्रेकिंग न्यूज़: रमना में दिनदहाड़े आभूषण दुकान में छह लाख की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Location: Ramana


रमना (गढ़वा):
गढ़वा जिले के रमना थाना क्षेत्र स्थित हरी गणेश मोड़ के पास शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई चोरी की एक बड़ी घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। घनी आबादी और भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित नारायण सोनी उर्फ लल्लू सोनी की आभूषण एवं बर्तन दुकान से करीब छह लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी कर ली गई।

जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार को करीब 11 बजे की है। दुकानदार के अनुसार वे कुछ मिनट के लिए बाहर गए थे, तभी चोरों ने दुकान में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। लौटने पर दुकान का सामान अस्त-व्यस्त मिला और गहनों व नकदी से भरा झोला गायब था।

घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

सूचना मिलते ही बंशीधर नगर के सीडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह, और रमना थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।

व्यापारियों ने चोरी की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए जिला प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और नियमित गश्ती सुनिश्चित करने की मांग की है।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Neeraj Kumar Pathak

    Location: Ramna Neeraj Kumar Pathak is reporter at आपकी खबर News from Ramna

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!