लोक अदालत में 35 आवेदन प्राप्त हुए 29 का किया गया त्वरित निस्पादन

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर प्रखंड परिसर में उच्च न्यायालय झालसा रांची के आदेशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष राजेश शरण सिंह जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा एवं सचिव रवि चौधरी के निर्देशानुसार 8 जुन शनिवार को प्रखंड नगर उंटारी परिसर में चलंत लोक अदालत का आयोजन किया गया।

लोक अदालत का शुभारंभ एडवोकेट राज कुमार राम,एडवोकेट बलबीर चौधरी,प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी,प्रखंड विकास पदाधिकारी अदिति गुप्ता,उपप्रमुख गणेश प्रताप देव,पीएलवी मनोज कुमार द्विवेदी,राम इकबाल चौबे,अनिता देवी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम में कुल 35 आवेदन प्राप्त हुए,जिसमे कुल 29 आवेदन त्वरित निस्पादित किया गया।शेष आवेदन जिला विधिक सेवा प्राधिकार को भेज दिया गया।

एडवोकेट बलबीर चौधरी द्वारा न्याय से संबंधित जानकारी दिया कि किस तरह से गांव के छोटे मोटे विवादों को स्थानीय स्तर पर निस्पदित किया जा सकता है एवं जो विवाद स्थानीय स्तर पर नहीं सुलझ पाए उसके लिए कानून में क्या प्रावधान किए गए है।राज्य से बाहर काम करने वाले मजदूरों को अनिवार्य रूप से जिला नियोजनालय में पंजीकरण कराने का अनुरोध किया ताकि किसी भी तरह की असुविधा या प्रताड़ना होने पर न्यायिक सहायता प्रदान की जा सके।साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना का लाभ लेने का अनुरोध किया है।मौके पर कार्यालय के प्रधान अनिल कुमार सिंह, बीपीओ राजदीप कुमार,प्रखंड समन्वयक कौशल कुमार,सहायक वेद प्रकाश,पंचायत सचिव वीरेंद्र कुमार सिंह,कुमारी सीमा,नंद कुमार मेहता,मुखिया सीविस्टीयानी देवी,सुशीला देवी, सनिधा सोनी,कुमारी रेखा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!