लंबे समय से जमे भ्रष्ट कर्मचारियों के तबादले की मांग, कांग्रेस और उलेमा काउंसिल का आरोप

Location: Garhwa

नजराना दिए बिना नहीं होता काम, 20 हजार रिश्वत वसूली का मामला भी आया सामने

गढ़वा : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मोहम्मद आशिक अंसारी और उलेमा काउंसिल के सचिव संजर नवाज ने रविवार को संयुक्त प्रेस वार्ता कर गढ़वा उपायुक्त से जिले के विभिन्न प्रखंड और अंचल कार्यालयों में वर्षों से जमे कर्मचारियों का तत्काल तबादला करने की मांग की।

दोनों नेताओं ने आरोप लगाया कि ये कर्मचारी पूर्व के जनप्रतिनिधियों और तत्कालीन मंत्रियों के “कृपापात्र” रहे हैं। इसी कारण 5 से 7 वर्षों से एक ही जगह पर जमे हुए हैं और जनता से कार्य के लिए नजराना लिए बिना कोई काम नहीं करते।

उलेमा काउंसिल के सचिव संजर नवाज ने खुलासा किया कि एलपीसी (भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र) जारी कराने के नाम पर उनसे ₹20,000 की रिश्वत ली गई। उन्होंने बताया कि तीन डिसमिल जमीन बेचने के लिए एलपीसी की जरूरत थी, लेकिन राशि दिए बिना अंचल कार्यालय से दस्तावेज जारी नहीं किया गया।

दोनों नेताओं ने गढ़वा के वर्तमान उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके आने के बाद प्रशासनिक कार्यों में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वे भ्रष्ट कर्मचारियों के तबादले को प्राथमिकता देंगे, जिससे आम जनता को राहत मिल सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!