रील बनाते देसी कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार, जेल भेजे गए

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • July 14, 2026
  • 0 Comments

Location: पलामू


मेदिनीनगर (पलामू)। सदर थाना पुलिस ने चियांकी स्थित अर्धनिर्मित फ्लाईओवर के पास से देसी कट्टा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वहीं एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है।
पुलिस को मंगलवार को गुप्त सूचना मिली थी कि चियांकी अर्धनिर्मित फ्लाईओवर के पास तीन युवक देसी कट्टा के साथ रील बना रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक युवक के पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया।
इस संबंध में सदर थाना कांड संख्या 78/2026, दिनांक 14 जुलाई 2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)(ए)/35 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में बैरिया निवासी 19 वर्षीय कुंदन कुमार रजक (पिता- रुपनाथ रजक) तथा 18 वर्षीय रविन्द्र कुमार रजक (पिता- विनय रजक) शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा, एक सैमसंग मोबाइल फोन तथा जेएच03एआर-0329 नंबर की होंडा शाइन मोटरसाइकिल जब्त की है।
छापेमारी दल में सदर थाना की सहायक अवर निरीक्षक तेरेसा मिंज, हवलदार चंद्रमोहन सोरेन, आरक्षी सयूब अंसारी, शिव शंकर राम, चालक आरक्षी अशोक कुमार तथा सदर थाना के रिजर्व गार्ड शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • 📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    तालाब में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत

    खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर किया सम्मानित

    खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर किया सम्मानित

    शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी सोमनाथ प्रसाद अरुण

    शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी सोमनाथ प्रसाद अरुण

    15 सितंबर तक जमा करें फॉर्म-6, 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम

    15 सितंबर तक जमा करें फॉर्म-6, 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम

    शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर उपायुक्त सख्त, खराब प्रदर्शन पर वेतन रोकने का निर्देश

    शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर उपायुक्त सख्त, खराब प्रदर्शन पर वेतन रोकने का निर्देश

    डायन बताकर महिला को खौलते पानी से जलाया, छह आरोपी गिरफ्तार

    डायन बताकर महिला को खौलते पानी से जलाया, छह आरोपी गिरफ्तार
    error: Content is protected !!