गढ़वा पुलिस की मासिक अपराध गोष्ठी: JSSC परीक्षा सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा पर एसपी ने दिए सख्त निर्देश

Location: Garhwa



गढ़वा, 14 जुलाई। पुलिस अधीक्षक गढ़वा की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत में पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों को मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए बधाई दी।
बैठक में आगामी 19 जुलाई को होने वाली JSSC परीक्षा के सफल एवं सुरक्षित आयोजन के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही संपत्तिमूलक अपराधों के लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन, न्यायिक हिरासत से बाहर आए अपराधियों पर कड़ी निगरानी, गुमशुदगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई तथा मालखाना प्रदर्श एवं एनडीपीएस से संबंधित वस्तुओं के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने सीमावर्ती थानों के साथ समन्वय स्थापित कर पशु तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने को कहा। इसके अलावा नशाखोरी, बाल विवाह, डायन-बिसाही, सड़क सुरक्षा तथा अन्य सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ थाना स्तर पर सार्वजनिक स्थलों, विद्यालयों एवं अन्य संस्थानों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया।
बैठक में नियमित रूप से दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की सघन जांच कर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करने, एससी/एसटी मामलों में मुआवजा प्रस्ताव समय पर भेजने तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर विशेष उपाय करने पर भी जोर दिया गया।
इसके अलावा नफीस पोर्टल में कैदियों के फिंगर प्रिंट की अनिवार्य प्रविष्टि, पिछले माह दर्ज मामलों के अनुसंधान में तेजी, DGsP एवं IGsP कॉन्फ्रेंस पोर्टल में थानावार प्रविष्टि, एससी/एसटी एवं पॉक्सो अधिनियम के मामलों का समयबद्ध अनुसंधान, नक्सल कांडों का त्वरित निष्पादन, पासपोर्ट एवं चरित्र सत्यापन, वारंट एवं कुर्की निष्पादन, ड्रंक ड्राइविंग, चोरी, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट, साइबर अपराध, एनडीपीएस, आईटी एक्ट तथा अन्य मामलों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में सभी अनुसंधानकर्ताओं को प्रत्येक कांड की ई-साक्ष्य (e-Sakshya) पोर्टल पर अनिवार्य प्रविष्टि सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों को निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर बल दिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    तालाब में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत

    खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर किया सम्मानित

    खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर किया सम्मानित

    शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी सोमनाथ प्रसाद अरुण

    शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी सोमनाथ प्रसाद अरुण

    15 सितंबर तक जमा करें फॉर्म-6, 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम

    15 सितंबर तक जमा करें फॉर्म-6, 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम

    शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर उपायुक्त सख्त, खराब प्रदर्शन पर वेतन रोकने का निर्देश

    शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर उपायुक्त सख्त, खराब प्रदर्शन पर वेतन रोकने का निर्देश

    डायन बताकर महिला को खौलते पानी से जलाया, छह आरोपी गिरफ्तार

    डायन बताकर महिला को खौलते पानी से जलाया, छह आरोपी गिरफ्तार
    error: Content is protected !!