राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदान के प्रति जागरूकता का संकल्प

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर (गढ़वा): राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शनिवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड कर्मियों और ग्रामीणों ने आगामी सभी चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली। प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी वीरेंद्र सिंह ने उपस्थित लोगों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति समर्पित रहने और मतदान का महत्व समझाते हुए शपथ दिलाई।

इस दौरान प्रखंड कर्मियों और ग्रामीणों ने लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखने और धर्म, जाति, भाषा या समुदाय से प्रभावित हुए बिना निष्पक्ष रूप से मतदान करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्रखंड पंचायत राज समन्वयक कौशल कुमार, प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रखंड समन्वयक स्नेहा सिंह, सहायक मनोज कुमार, वेद प्रकाश, रोजगार सेवक संजीत कुमार, आलोक कुमार, सत्यनारायण सिंह समेत कई प्रखंड कर्मी और ग्रामीण उपस्थित थे।

शपथ का उद्देश्य
इस अवसर का मुख्य उद्देश्य मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और हर नागरिक को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित करना था।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!