
Location: Manjhiaon
मझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र के मेन बाजार स्थित श्री राम जानकी अखाड़ा की कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में रामनवमी पर्व को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया और पूजा कमेटी का गठन किया गया।
इस कमेटी में मनीष गुप्ता को अध्यक्ष, विवेक सोनी को कार्यकारी अध्यक्ष, नीरज कमलापुरी और खुशी जायसवाल को कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष पद पर शिवनारायण कमलापुरी, वीर वीरेंद्र, नितेश कमलापुरी, आर्यन जायसवाल, सचिव पद पर टिंकू कमलापुरी और दीपक माली, संगठन मंत्री पद पर वीरेंद्र चंद्रवंशी, बंटी माली, प्रिंस जायसवाल, राहुल जायसवाल को नामित किया गया।
मीडिया प्रभारी के रूप में आनंद गुप्ता, पूजा प्रभारी दयानिधि सोनी, स्वच्छता प्रभारी पिंटू माली, प्रतीक एवं प्रभात कमलापुरी को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, संरक्षक मंडल में मारुतिनंदन सोनी, टिंकू तिवारी, पवन कुमार, गुड्डू गुप्ता, गणेश चंद्रवंशी, अभिमन्यु सिंह को शामिल किया गया।