राधिका नेत्रालय में नि:शुल्क मोतियाबिंद शिविर, अब हर आंख को मिलेगी नई रोशनी

गढ़वा: जिले के चिरौंजीया स्थित राधिका नेत्रालय में शुक्रवार को वर्ष 2025-26 के लिए निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का शुभारंभ किया गया। इस शिविर का उद्घाटन गढ़वा के सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने किया। इस मौके पर नेत्रालय के संस्थापक डॉ. सुशील कुमार, वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल साव और प्रबंध निदेशक पायल गुप्ता समेत कई लोग उपस्थित थे।

उद्घाटन के अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने कहा, “नेत्र ज्योति ही जीवन ज्योति है। राधिका नेत्रालय की यह पहल सराहनीय है, जिससे जिले के सैकड़ों जरूरतमंद मरीजों को नई रोशनी मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग हमेशा ऐसे प्रयासों के साथ खड़ा है।

वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल साव ने कहा कि आज के दौर में मोतियाबिंद का इलाज बेहद आसान और सुरक्षित है, बशर्ते समय पर उपचार हो। इस प्रकार के शिविर समाज के कमजोर वर्ग के लिए बेहद लाभकारी साबित होते हैं।

डॉ. सुशील कुमार ने जानकारी दी कि इस शिविर में ऑपरेशन, जांच, दवाएं और फॉलोअप जैसी सभी सेवाएं पूर्णतः निःशुल्क दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि कोई भी व्यक्ति मोतियाबिंद के कारण अंधत्व का शिकार न हो।

उन्होंने बताया कि शिविर पूरे साल भर चलेगा, जिसमें मरीजों की पहचान कर उन्हें ऑपरेशन के लिए चयनित किया जाएगा। मौके पर आए कई ग्रामीणों ने अपनी आंखों की जांच कराई। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने भी नेत्रालय की इस जनहितकारी पहल की सराहना की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!