
Location: Garhwa

गढ़वा: गढ़वा जिले की दो प्रतिभाशाली महिलाओं, सरोज सिंह देव और सुप्रिया देव सिंह को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार द्वारा वूमन अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया।
सम्मान समारोह का आयोजन रांची स्थित होटल रेडिसन ब्लू में किया गया, जहां “जागरण वूमन अचीवर्स अवार्ड” के तहत समाज में विशेष कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
गौरतलब है कि सरोज सिंह देव और सुप्रिया देव सिंह आपस में सगी बहनें हैं और गढ़वा जिले के नगर उंटारी राज परिवार के कटहरगढ़ से ताल्लुक रखती हैं। समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में इनके प्रयासों की सराहना पूरे राज्य में की जा रही है।
परिवारिक पृष्ठभूमि:सरोज सिंह देव के पति मार्तंड प्रताप सिंह और सुप्रिया देव सिंह के पति मणि भद्र सिंह सफल व्यवसायी हैं, जिनका व्यवसाय झारखंड और उत्तर प्रदेश में फैला हुआ है।
गढ़वा की इन दोनों बेटियों को राज्यपाल के हाथों मिला यह सम्मान न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है।
